उन्नाव, जून 11 -- नवाबगंज। जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि चालक ने समय रहते कूद कर जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती बाइक से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में बाइक में आग लग गई और लपटें फैलने लगीं। आग लगते ही चालक ने बाइक रोककर खुद को सुरक्षित किया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। कुछ देर में पूरी बाइक जल गई। आग लगने का कारण बैट्री में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- चलती बुलेट में लगी अचानक आग हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। घटना का वीडियो वहां मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में वायरल हो गया। वीडियो में बाइक को धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है। ह...