उरई, अप्रैल 15 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र में कालपी रोड स्थित फैक्ट्री एरिया चौकी के पास उस समय अफरा- तफरी मच गई कि जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग की चपेट में पास खड़ा एक पुराना ट्रक भी आ गया।मंगलवार दोपहर को सुशील नगर उरई निवासी अमन सिंह गोविंदम रेस्टोरेंट से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कालपी रोड स्थित फैक्ट्री एरिया चौकी के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में बाइक आग की लपटों में घिर गई। यह भी पढ़ें- करनैलगंज में धू-धूकर जली बाइक, चपेट में आई किराना दुकान में लाखों का नुकसान स्थिति को भांपते हुए अमन सिंह ने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि सड़क किनारे खड़ा एक खराब पुराना ट्रक भी इस...