चलती बाइक पर दौरा पड़ने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शामली, जून 14 -- ऊन मार्ग पर बाढ़ी माजरा बिजली घर के निकट शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती मोटर साइकिल पर सवार अधेड़ की मौत हो गई। बताया जाता है कि अधेड़ को अचानक दौरा पड़ने से वह बाइक से नीचे गिर गया। रंगना फार्म निवासी महेंद्र सिंह (55) पुत्र मक्खन सिंह अपने गांव से दवाई लेने के लिए झिंझाना आ रहे थे। जैसे ही वह ऊन मार्ग स्थित बाढ़ी माजरा बिजली घर के पास पहुंचे, उन्हें अचानक दौरा पड़ गया और वह चलती मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गए। घटना को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहगीरों की मदद से घायल महेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना भिजवाया गया। यह भी पढ़ें- दिनारा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप से कुचल किसान की मौत, गांव में मातम जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.