चलती बाइक पर गिरी आम के पेड़ की डाल, दंपति घायल
शामली, जुलाई 10 -- कांधला रोड पर आम के पेड़ की भारी डाल टूटकर एक बाइक पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हरियाणा के करनाल जनपद के घरौंडा क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी अफजाल अपनी पत्नी राशिदा के साथ गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से कांधला की ओर जा रहा था। तभी कैराना-कांधला मार्ग पर एक आम के बाग के पास अचानक पेड़ की भारी डाल टूटकर उनकी बाइक पर आ गिरी, जिस कारण पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.