गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी,संवाददाता। अमेठी-धम्मौर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया। श्री का पुरवा स्थित चकबंदी के अस्थायी कार्यालय के सामने अचानक एक सूखा महुआ का पेड़ चलती बाइक पर आ गिरा। बाइक चला रहे 28 वर्षीय सर्वेश पुत्र इंद्रजीत, निवासी सलोन (रायबरेली), गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्वेश बाइक से सुलतानपुर ड्यूटी करने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। पेड़ गिरने से उनके सिर, चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रवींद्र यादव, सौरभ यादव और जगदीश कश्यप नामक तीन युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन की व्यवस्था की और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए घायल को जिला अस्पताल असैदापुर के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.