चलती बाइक पर गिरा देवदार का पेड़, जिला पंचायत के दो कर्मी घायल
नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर के समीप ताकुला क्षेत्र में सोमवार शाम एक चलती बाइक पर अचानक देवदार का पेड़ गिर गया। हादसे में जिला पंचायत के दो कर्मचारी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी लक्ष्मण सिंह पोखरिया और दीवान रावत, जो जिला पंचायत में कार्यरत हैं, बाइक से घर लौट रहे थे। ताकुला क्षेत्र में तेज हवा के झोंके के चलते एक बड़ा देवदार का पेड़ उनकी बाइक पर आ गिरा। हादसे में दोनों घायल हो गए। हालांकि, दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई और गंभीर हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि बाद में पुलिस और दमकल विभाग ने पेड़ को कटवाकर रास्ता साफ कर यातायात शुरू करा दिया। है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.