पीलीभीत, जून 27 -- लालपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव निवासी दंपती की बाइक की चेन टूटने से हादसा हो गया। बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके पति को भी चोटें आई हैं। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी विमला देवी के साथ दियोरिया थाना क्षेत्र के सूखा ताल स्थान से बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शिवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक की चैन टूट गई। चैन टूटते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी विमला देवी उछलकर सड़क पर गिर गईं। वहीं अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बनी गड्ढे से टकराकर गिर गई, जिससे मनोज कुमार भी घायल हो गए। हादसे में विमला देवी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मनोज...