सोनभद्र, अप्रैल 16 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के समीप बीजपुर- मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार दोपहर चलती बस से कंडक्टर 42 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र बीरबल, निवासी कुंडाडीह थाना म्योरपुर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल के डा संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जितेन्द्र कई वर्षों से बीजपुर से रेणुकूट मार्ग पर चलने वाली बसों में कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.