हमीरपुर, जून 18 -- हमीरपुर। शहर के सिटी फॉरेस्ट तिराहा के पास चलती बस से गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। बांदा जनपद के थाना जसपुरा के खप्टिहा गांव निवासी 80 वर्षीय रामस्वरूप गुरुवार की शाम करीब सवा चार बजे के आसपास सिटी फॉरेस्ट तिराहा के पास चलती बस से गिर गया। रामस्वरूप का छोटा भाई यहीं रहता है। जिसके घर वो जा रहा था। बस से गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...