बागपत, मार्च 2 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती बस में अचानक आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे कर दिया और बस में सवार लोगों, चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली गांव में हुई। दुर्गनपुर खेड़ा मुजफ्फरनगर से एक निजी कंपनी की बस कुंडली हरियाणा के लिए चली थी। बस में चालक सहित सात लोग सवार थे, जो कि कुंडली की एक कंपनी के कर्मचारी थे। बस बावली गांव पहुंची तो अचानक बस के एयरकंडीशनर से धुंआ निकलना शुरू हो गया। चालक ने फ्यूज निकाला तो बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी। यह देख बस में चीख पुकार मच गई। चालक ने तुरंत ही बस को सड़क किनारे किया। बस में सवार कर्मचारियों ने बस से कूदकर जान बचाई। कुछ ही पलों में ...