गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार दोपहर एसएस प्लाजा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सड़क पर दौड़ती एक सिटी बस के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस के चालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 15 से 20 यात्रियों की जान बच गई। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग की घटना में बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रेलर धू-धू कर जला, बाल-बाल बचा चालक जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास की है। रूट नंबर 118 की यह सिटी बस मिलेनियम सिटी सेंटर से यात्रियों को लेकर महफिल गार्डन होते हुए मारूति ...