झांसी, अप्रैल 15 -- झांसी बरुआसागर। बरुआसागर थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। झांसी से सवारियों लेकर जा रही एक प्राइवेट बस नवोदय विद्यालय के पास अचानक सुलग उठी। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई। स्टॉफ की समझदासी से सभी मुसाफिरों को सुरक्षित निकाला गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बुधवार को 6.15 बजे झांसी से सवारियों लेकर एक बस टीकमढ़ के होकर सागर जा रही थी। बस में चालक-हेल्पर समेत करीब 30 मुसाफिर सवार थे। जैसे ही बस 6.45 बजे के करीब बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के पास पहुंची तो अचानक रगड़ खाने से पिछले टायरों में पहले धुआं निकला और आग लग गई। वहीं धुआं और लपटों से मुसाफिरों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग बाहर निकलने को बेताब हो गए। यहां चालक ने समझादारी दिखाते हुए बस को सड़क क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.