नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। खजूरी खास क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने का काम कर रहा है। वह पीछे से आकर अचानक चल रही बस का चालक की तरफ का गेट खोल देता है। ऐसे ही वह मालवाहक टेंपो का गेट खोल खोल देता है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही किसी ने एक्स पर उस वीडियो को अपलोड कर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की है। पुलिस उस मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है। वीडियो की एक क्लिप में मोटरसाइकिल सवार धीमी गति से चल रही बस के आगे आकर उसे रोकता हुआ नजर भी आ रहा है। एसीपी ट्रैफिक खजूरी खास ने बताया कि वीडियो को देखा गया है। लेकिन उससे यह पता नहीं चल पा रहा कि यह किस दिन का है। उस मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।इस कारण बसों और मालवाहक टेंपो के यातायात में बाधा डालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.