गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद, संवाददाता। दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। प्रशासन की ओर से 50 दिव्यांगों के लिए स्पेशल चलती-फिरती मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दुकान तैयार कराई जा रही हैं। इन दुकानों के जरिए दिव्यांग अब शहर के प्रमुख स्थानों पर अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। जिले में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। अब दिव्यांगों के लिए विशेष मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल बनवाई जा रही हैं। 50 दिव्यांगों के लिए ये ट्राईसाइकिल तैयार कराई जा रही हैं। तैयार की जा रही ट्राईसाइकिल दुकानों को विशेष रूप से दिव्यांगों की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है。

दिव्यांगों के लिए दुकाननुमा ट्राईसाइकिल इस ट्राईसाइकिल के पीछे दुकाननुमा...