बदायूं, अप्रैल 12 -- बदायूं में आग का गोला बनी कार में जलकर पत्नी की मौत एवं पति के झुलसने की घटना के दूसरे दिन पिकअप वाहन में स्पार्किंग के चलते आग लग गई। गनीमत यह रही चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। पिकअप पूरी तरह जल गई। बीती रात करीब 10 बजे उघैती थाना क्षेत्र के गांव घनसौली निवासी इब्बे हसन नरैनी चौराहे से अपने गांव जा रहा था। तभी गांव राज बरौलिया के पास पिकअप के इंजन में स्पार्किंग हुई, और आग लग गई। आग की लपटों को देखकर चालक ने कूदकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन एवं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया,लेकिन पिकअप पूरी तरह जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.