चलती पिकअप में लगी आग, कृषि दवा समेत सामान जलकर राख
गोरखपुर, मई 21 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामचौरा स्थित हाईवे अंडरपास पुल पर बुधवार को पीपीगंज से कैम्पियरगंज की ओर आ रही कृषि संबंधी दवाएं व छिड़काव मशीन लदी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गयी।पिकअप चालक हरिकेश यादव ने बताया कि कृषि संबंधी दवाएं व यंत्र कैंपियरगंज, पनियरा और परतावल क्षेत्र में उतारने के लिए ले जा रहे थे। गाड़ी के केबिन में विद्युत स्पार्किंग होने से तार जलने की आहट महसूस हुई। इस पर उन्होंने तुरंत वाहन रोक दिया और नीचे उतरकर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगे। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पिकअप पर रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.