कानपुर, दिसम्बर 23 -- फोटो 23 एकेबी 13 परिचय- आग से जली डीसीएम के पास खड़ा चालक। कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कानपुर- झांसी हाई-वे पर जा रही एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसव दमकल कर्मियों ने शार्ट सर्किट से घटना होने की बात कही है। नौगांव सादाबाद हाथरस निवासी चालक प्रदीप कुमार पुत्र रणसिंह मंगलवार सुबह चकरपुर मंडी कानपुर से खाली डीसीएम लेकर कालपी जालौन में कुम्हेड़ा लादने के लिए जा रहा था। कानपुर- झांसी हाई-वे पर उसकी डीसीएम के इंजन में अचानक आग लग गई।लपटें उठती देख चालक ने डीसीएम को रोकने के बाद उससे कूदकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप कर्मियों से जानकारी मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.