औरैया, फरवरी 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर बुधवार सुबह चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहन का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला शतक निवासी भरत पुत्र बच्चू अपने हेल्पर गुलशन के साथ खाली डीसीएम लेकर कानपुर की ओर भाड़ा लेने जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे मुरादगंज के पास चलते समय वाहन के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच इंजन से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते डीसीएम धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों की सूचना पर अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची और फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से कोई जनहान...