हाजीपुर, जून 23 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के आजमपुर बांध के समीप सोमवार की रात बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीजे की चलती ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉली धू-धूकर जल गई। आग लगने के समय ट्रॉली घनी आबादी वाले इलाके से गुजर रही थी। ऐसे में चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच ही डीजे ट्रॉली को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। आग की इस घटना में डीजे के महंगे साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- चलती डीजे ट्रॉली में लगी आग, लाखों की क्षति अगलगी में लाखों रुपए की क्षति हुई है। आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसम...