देवघर, मार्च 22 -- जसीडीह। चलती ट्रेन में चोरी की घटना को लेकर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित थाना को अग्रसारित कर दिया गया है। रेल सूत्रों के अनुसार घटना के संबंध में देवघर के विलियम्स टाउन निवासी अंकित सिंह ने आवेदन देकर बताया है कि गत बुधवार को वह हावड़ा-अमृतसर मेल की आरक्षित बोगी में सवार होकर अपनी मां का इलाज कराने वाराणसी जा रहे थे। बताया कि यात्रा के दौरान बक्सर स्टेशन के समीप चोरों ने उनकी बैग चोरी कर ली। बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल चार्जर के अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। रेल पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए बक्सर रेल थाना को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.