चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- तिलहर। चलती ट्रेन से अज्ञात युवकों ने धक्का देकर एक ट्रेन सवार को ट्रेन से गिरा दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की जल्दी सुबह धनेली गांव के लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक घायल युवक को पड़ा हुआ देखा। घायल युवक जौनपुर के बसीरपुर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम जौनपुर जंक्शन से दिल्ली के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था। उसने बताया कि शनिवार की सुबह जल्दी वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था तभी दो युवक आपस में झगड़ा करते हुए उसके पास आ गए और उसमें से एक युवक ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह ट्रेन से गिर गया। अंकित ने फर्रुखाबाद के कायमगंज में रहने वाले अपने जीजा श्री कृष्ण के बारे में लोगों को जानकारी दी जिसके बाद लोगों ने अंकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.