लखनऊ, जनवरी 5 -- आलमबाग इलाके में चलती ट्रेन से बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीन लिया। उसे बचाने के चक्कर में युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता ने रविवार को आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। औरैया के बनारसीदास जनक दुलारी इंटर कॉलेज के पास रहने वाले रामू पोरवाल के मुताबिक उनका पुत्र सागर पोरवाल सात दिसंबर-25 को ट्रेन से कानपुर जा रहा था। जब लखनऊ जंक्शन से ट्रेन धीरे-धीरे चली तो सागर हाथ में मोबाइल लेकर बोगी के गेट पर बैठ गया। इस बीच ट्रेन ब्लॉक हट शिवमंदिर होम सिग्नल के आगे पहुंची तभी पटरी के किनारे खड़े दो बदमाशों ने उनके बेटे का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल बचाने के प्रयास में सागर भी ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल गया। उसको पुलिस ने केजीएमयू पहुंचाया था। पता चलने पर परिवार भी वहीं पहुंचा और बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.