देवघर, जनवरी 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत जसीडीह रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अहले सुबह ऑपरेशन "जीवन रक्षा" के तहत आरपीएफ जवान ने हिमगिरि एक्सप्रेस से चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल रही एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। इस साहसिक कार्रवाई के बाद आरपीएफ जवान की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रातः लगभग 5:37 बजे ट्रेन संख्या- 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस जसीडीह रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी। उसी दौरान एक महिला यात्री भारी सामान के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह फिसल गई और उसका शरीर आंशिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.