पलामू, अक्टूबर 4 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामब्रत भुइयां की तमिलनाडु के बीरभुनागर रेलवे ट्रैक पर हुई मौत के मामले में पाटन पुलिस ने गांव के ही 45 वर्षीय अखिलेश भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने रामब्रत को चलती ट्रेन से धक्का देने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि 11 सितंबर को रामब्रत भुइयां और अखिलेश भुइयां एक साथ चेन्नई कमाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुए थे। पुलिस के अनुसार सफर के दौरान दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। अखिलेश को संदेह था कि कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी को भगाने में रामब्रत की भूमिका थी। इसी बात को लेकर द...