चलती ट्रेन से गिरे युवक की शिनाख्त, काम के लिए पुणे जा रहा था युवक
उरई, जुलाई 9 -- उरई। संवाददाता शहर की करमेर रोड रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार सुबह लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से गिरकर मौत के शिकार हुए युवक की गुरुवार को परिजनों ने शिनाख्त की। मृतक काम के सिलसिले में पुणे जा रहा था।बुधवार सुबह लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से एक युवक करमेर रोड रेलवे क्रासिंग के पास गिर गया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। गुरुवार को मृतक के पिता मिठाईलाल पहुंचे और शव की पहचान अपने 23 वर्षीय पुत्र संदीप मौर्य के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह संतकबीर नगर जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मिश्रा के रहने वाले हैं। संदीप चार भाइयों में सबसे छोटा था और पुणे में काम करने के लिए घर से निकला था।मिठाईलाल ने बताया कि बुधवार को संदीप से फोन पर बात हुई थी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.