बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय। दनौली फुलवरिया और लखमिनिया स्टेशन के मध्य ब्लॉक सेक्शन में शुक्रवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने घायल यात्री को उठाकर इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घायल यात्री की पहचान सहरसा जिला के महेसरहों वार्ड नम्बर 10 निवासी किरानी पासवान के 26 वर्षीय पुत्र विजय शंकर पासवान के रुप में हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घायल यात्री का इलाज कराया जा रहा है। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.