चलती ट्रेन से गिरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- बीसलपुर। पीलीभीत से ट्रेन में सवार होकर शाहजहांपुर जा रहे एक युवक के बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक पीलीभीत के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 32 वर्षीय दिनेश पुत्र रामसरन ट्रेन में सवार होकर शाहजहांपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रेन बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल यात्री को तुरंत बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.