बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला। बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा एक युवक सोमवार शाम आंवला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर नूरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव तड़वा निवासी राकेश कुमार पुत्र बादाम सिंह सोमवार को बरेली से दिल्ली ट्रेन से जा रहा था। बताया जाता है कि सफर के दौरान वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। शाम करीब पांच बजे ट्रेन नूरपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंची, राकेश अचानक नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने से राकेश को गंभीर चोटें आईं। सूचना रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.