चलती ट्रेन से गिरने से पहले यात्री को आरपीएफ ने बचाया
गया, जुलाई 26 -- आरपीएफ द्वारा संचालित ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत शनिवार को गया जंक्शन पर एक यात्री की जान बचाकर सतर्कता और साहस का परिचय दिया गया। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर उस समय हुई, जब गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 9:35 बजे निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी।
घटना का विवरण स्टेशन पर अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए सादे लिबास में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव तथा आरक्षी राकेश कुमार सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते हुए असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच बने गैप की ओर गिरने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए आरपीएफ जवानों ने तत्काल दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.