इटावा औरैया, फरवरी 13 -- भरथना। मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की पहचान बिहार के पूर्णिया के रेहठआ चरैया निवासी 22 वर्षीय दशरथ ऋषि पुत्र मिट्ठू ऋषि के रूप में हुई है। वह पंजाब से बिहार जा रहा था और चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को अज्ञात में कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया था। तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भरथना पहुंचे। वह लुधियाना पंजाब के ताजपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी करता था। परिवार के लोग भी उसके साथ पंजाब में रहते थे। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। परिजनों के अनुसार दशरथ अपनी पत्नी संगीता को लेने उसके मायके हरराही पूर्णिया जा रहा था। वह 9 फरवरी को पंजाब से रवाना हुआ था। 10 फरवरी की रात भरथना रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.