रामपुर, अप्रैल 30 -- बिलासपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह हादसा उस समय हुआ जब नगर के डाकखाना रोड निवासी सोनू कश्यप अपने साले के साथ हरियाणा जाने के लिए ट्रेन में सवार थे। लालकुआं से दिल्ली जा रही ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन के पास पहुंची, तब गेट पर खड़े सोनू को अचानक चक्कर आ गया और वह सीधे पटरियों पर जा गिरे। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के डाकखाना रोड निवासी सोनू कश्यप पेशे से राजमिस्त्री है। किच्छा (उत्तराखंड) में उनकी ससुराल है। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे। वहां उन्होंने अपने साले सतीश के साथ हरियाणा जाकर गुरुदेव के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया। गुरुवार सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.