बदायूं, फरवरी 12 -- उझानी। कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शाम करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। दातागंज के बेलाडांडी के रहने वाले 22 वर्षीय पिंटू पुत्र श्रीपाल कासगंज से बदायूं तक ट्रेन से जा रहे थे। उझानी स्टेशन के आउटर पर पुराने मालगोदाम के पास अचानक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर अरुण सक्सेना को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी की मदद से घायल को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जेब से मिले फोन नंबर के जरिए परिजनों को हादसे की सूचना दी। शाम को परिजन राजकीय मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.