चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
उरई, जून 12 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमई रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। मध्य प्रदेश के सागर जिले के चैनमिला निवासी 35 वर्षीय अमान ने बताया कि वह दरवाजे पर बैठा था, तभी संतुलन बिगड़ने से गिर गया। क्रॉसिंग पर तैनात रेलवे कर्मचारी ने उसे घायल देखकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी कोंच में भर्ती कराया। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जाको राखे साइयां...चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरा युवक; 13 डिब्बे गुजर गए, बाल-बाल बचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.