इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- भरथना। साम्हों रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टूंडला से कानपुर की ओर जा रही साबरमती बीजी-दुर्गापुर एक्सप्रेस सुबह करीब पौने छह बजे साम्हो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास कॉशन लगे होने के कारण धीमी गति से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक यात्री चलती ट्रेन से असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म के नीचे ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घायल युवक करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही तड़पता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची एंबुलेंस...