चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
औरैया, सितम्बर 2 -- आजमगढ़ से दिल्ली जा रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के बछुआपार पासीपुर गांव निवासी फूलचंद अपने एक साथी के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से आगे बढ़कर गपकापुर गांव के पास पहुंची, इसी दौरान फूलचंद चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी ने पुलिस को बताया कि फूलचंद मानसिक रूप से परेशान थे। यात्रा के दौरान वह बार-बार अपनी सीट से उठकर कोच में इधर-उधर जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गए। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.