गोपालगंज, जनवरी 24 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक यात्री की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सारण जिले के ईशुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया सलेमपुर गांव निवासी विक्रम मांझी के 35 वर्षीय पुत्र सुरेश मांझी गोपालगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा-दुबौली रेलवे स्टेशन पर वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उसे इलाज के लिए पहले बैकुंठपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.