साहिबगंज, अप्रैल 19 -- मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर हुए हादसे में डाउन भागलपुर- साहिबगंज मेमू स्पेशल ट्रेन से गिरकर बिहार के बाबूपुर की छात्रा आरती कुमारी(17) गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार छात्रा चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी । आरपीएफ के जवानों एवं स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से छात्रा को तत्काल मिर्जाचौकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉ. पंकज कुमार एवं डॉ. साकेत सानू ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छात्रा को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- सहरसा : चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...