गोपालगंज, अप्रैल 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सासामूसा में शुक्रवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोरखपुर से थावे की ओर जा रही ट्रेन में सवार एक युवक कुचायकोट थाना अंतर्गत दाहा पुल के समीप अचानक गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- दनउर पुल के पास मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.