चलती ट्रेन से कूदे महिला-पुरुष की बची जान
घाटशिला, जून 30 -- घाटशिला। असम के मोरीगांव जिले के मौईराबाड़ी निवासी मिजानूल हक और रूमीना खातून मुंबई जाने के दौरान एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि दोनों ने रात के समय कोई एक्सप्रेस से घाटशिला के भाटाईजोड़ पुलिया के समीप चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। रात का समय और सुनसान इलाका होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। सुबह होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और तुरंत रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान, समाजसेवी मुनमुन पांडे, उपमुखिया सुजन मान्ना तथा कृष्ण प्रसाद मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए एक लोकल ट्रेन को रुकवाकर दोनों घायलों को घाटशिला रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा गया। जहां प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.