हाजीपुर, अगस्त 12 -- हाजीपुर जंक्शन प्लेटफार्म संख्या पर बुधवार की देर शाम ट्रेन संख्या 12352 से उतारने के दौरान एक 25 वर्षीय युवती का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह प्लेटफार्म पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। रेल यात्री ने घटना की सूचना आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने आनन फानन में घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल युवती की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रामबाबू की 25 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी बताई गई है। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...