जमुई, मार्च 8 -- झाझा । निज संवाददाता चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में संतुलन बिगड़ जाने से एक वृद्ध महिला के गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना सामने आई है। शुक्त्रवार शाम की उक्त घटना झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं.02 की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ के लोगों ने उसे इलाज को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। किंतु महिला के सिर में गंभीर चोट की वजह से झाझा के बाद जमुई सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा भी उसे समुचित इलाज को पटना रेफर कर दिए होने की बात बताई जाती है। जानकारीनुसार शुक्त्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई थी ' जिसको आरपीएफ झाझा के अधिकारी व स्टाफ के द्वारा स्ट्रेचर पर उठा कर ऑटो तक पहुंचाया गया तथा आरक्षी आनंद कुमार पांडे एवं उसकी पुत्री के द्वारा पीड़िता को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक द्वारा पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.