चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक की गिरकर मौत
चित्रकूट, सितम्बर 5 -- मानिकपुर, संवाददाता। हावड़ा रेल मार्ग में शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप आउटर पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक गहरी खाईं में जा गिरा। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा निवासी गेंदालाल आदिवासी का 20 वर्षीय बेटा रोहित आदिवासी गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता था। वह गुरुवार की रात वहां से वापस घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। बताते हैं कि रोहित को शंकरगढ़ में उतरना था। लेकिन जिस ट्रेन से आ रहा था, उसका शंकरगढ़ में स्टॉपेज नहीं है। शुक्रवार की देर शाम शंकरगढ़ के नजदीक पहुंचने पर आउटर पर जब ट्रेन धीमी हुई तो उसने उसी दौरान उतरने का प्रयास किया। तभी वह ट्रेन से नीचे गिरकर ट्रैक किनारे गहरी खाईं में जा गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.