औरैया, जनवरी 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चलती एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक की ट्रेन के नीचे आकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नॉनस्टॉप एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी। युवक की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान आगरा जनपद के मनपुर थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर निवासी पप्पू के 35 वर्षीय पुत्र रॉकी के रूप में हुई है। रॉकी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह दिबियापुर क्षेत्र में किसी परिचित के यहां काम करने के लिए घर से निकला था। आगरा से वह ट्रेन से टूंडला पहुंचा, जहां से फफूंद स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.