चलती ट्रेन से उतरते समय टिकट बुकिंग एजेंट के दोनों पैर कटा
गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र में बुधवार को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में टिकट बुकिंग एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां पैर आधे से अधिक कट गया, जबकि दाहिने पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। गंभीर चोट के बावजूद घायल ने हिम्मत नहीं हारी और अपने मोबाइल से तारीघाट रेलवे स्टेशन को घटना की सूचना दी। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी 36 वर्षीय संदीप सिंह पिछले 10 वर्षों से तारीघाट रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर वह पैसेंजर ट्रेन से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। नींद खुलने पर ट्रेन स्टेशन पार कर चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने नहर पुलिया के पास उतरने का प्रयास किया और हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर रेलवे कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.