मिर्जापुर, सितम्बर 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास शनिवार की देर शाम चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह जोधपुर हावड़ा ट्रेन में सवार था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय श्यामबाबू प्रयागराज के मुठ्ठीगंज में रहता था। वह जोधपुर हावड़ा ट्रेन में सवार होकर मिर्जापुर आ रहा था। ट्रेन जैसे ही सबरी रेलवे फाटक के पास पहुंची। ट्रेन की गति धीमी होने पर श्यामबाबू नीचे उतरने लगा। उस दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे उसका पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो ग...