नई दिल्ली, मई 12 -- Pragya Singh meet family: देहरादून से गाजियाबाद जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं प्रज्ञा सिंह को आखिरकार सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रज्ञा को ढूंढने में यूपी और उत्तराखंड पुलिस को 6 दिन लग गए। इस दौरान पुलिस और खुफिया एजेसियों ने प्रज्ञा को लेकर काफी माथा-पच्चीसी की, लेकिन जब प्रज्ञा ने खुद फोन करके मां को अपनी लोकेशन बताई तो राज खुला। प्रज्ञा 5 मई की रात हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गायब हुई थी और 11 मई को बिहार के बेगूसराल में मिली। इस पूरे मामले में उत्तर रेलवे ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, 5 मई को प्रज्ञा सिंह अपने पति मनीष के साथ गाड़ी संख्या 12402 देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान वह ...