चेन्नई, मई 9 -- केरल से तमिलनाडु जा रही पालरुवी एक्सप्रेस में अपने दादा के साथ सफर कर रही एक छह साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में केरल के कोल्लम के रहने वाले 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।तीर्थयात्रा से लौट रहा था परिवार पुनालुर रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के पालरुवी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में घटी। पीड़ित बच्ची और उसके दादा केरल के एडथुआ चर्च में तीर्थयात्रा के लिए आए हुए थे और वहां से तमिलनाडु के तेनकासी स्थित अपने घर लौट रहे थे। सफर के दौरान बच्ची अपने दादा के स...