ललितपुर, मार्च 13 -- ललितपुर। शुक्रवार को ट्रेन संख्या 00143 में यात्रा कर रहे एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया यात्री की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। महाराष्ट्र स्थित पूना के थाना नारायण क्षेत्र निवासी 73 वर्षीय राम भाऊ नाना सातपुते पुत्र नाना सातपुते गुरुवार को करीब 12 बजे पूना रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 00143 से अपनी पत्नी बायजा बाई सातपुते, पड़ोसी सुवर्णा काशिद, भतीजी मंगल कासार, साथी अक्षय घनबट तथा मनीष ढेरनगे के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। सभी लोग ट्रेन की बोगी संख्या 13 में यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नाश्ता करने के बाद राम भाऊ अपनी सीट पर सो गए। दोपहर लगभग 12 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.