दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। सकरी जंक्शन पर बुधवार की रात चलती ट्रेन पर सवार होने के दौरान पांव फिसलने से एक युवक ट्रैक पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में उसे डीएमसीएच पहुंचाया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। उसकी पहचान मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के न्यू चकदह निवासी स्व. विश्वनाथ दास के पुत्र चंदन दास (35) के रूप में की गई है। सकरी जीआरपी ने गुरुवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत की खबर मिलने पर कई परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि चंदन मजदूरी करता था। वह फिलहाल दरभंगा के कटहलबाड़ी में किराए के कमरे में रहता था।बताया गया है कि बुधवार की रात वह मजदूरी कर दरभंगा लौटने के लिए ट्रेन पर सवार हो रहा था। इसी दौर...