रुडकी, मार्च 26 -- लक्सर, संवाददाता। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी के साथ टीम ने चलती ट्रेन में महिला के कुंडल लूटने के आरोपी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिया है। बबीता पत्नी अशोक कुमार निवासी सहारनपुर ने 9 मार्च को जीआरपी थाने में तहरीर दी थी कि वह सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के लंढौरा स्टेशन के पास पहुंचने पर दो अज्ञात युवक उनके कान से कुंडल छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। टीम ने मैनुअल पुलिसिंग व सुराग जुटाने के आधार पर लगातार प्रयास कर बुधवार देररात तीनों आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लं...